सोनारी में सालाना छऊ नृत्य मुकाबला 16 को
जमशेदपुर, मई 12 -- पुराना सोनारी बस्ती के 'विकास समिति' की बैठक सोनारी विकास भवन कार्यालय में समिति के अध्यक्ष धनंजय महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी 16 मई (शनिवार) को कारमेल जूनियर कॉलेज के पीछे स्थित मैदान में आयोजित होनेवाले छऊ नृत्य कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. धनंजय महतो ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 10 बजे होगी। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की सहाय संघ, चकिरबन के उस्ताद त्रिलोचन महतो तथा लावजोड़ा के उला स्थित सनराइन छऊ अकादमी के उस्ताद निबारन महतो अपनी-अपनी टीम के साथ नृत्य मुकाबला में प्रस्तुति देंगे। बैठक में धनेश कर्मकार, तपन महतो, निपुन मिश्रा, छोटू रजक, बिजली सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- निपनियां में बंगाल के छऊ नृत्य कलाकारों ने बांधा समां को सफल बनाने हेतु आयोजन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.