सोनारी में महिला से बैग छीनने के मामले में दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर स्थित जी रोड में महिला से बैग छीनने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धतकीडीह निवासी मो. वसीम खान और शास्त्रीनगर, कदमा निवासी मो. आरजू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 23 जून को टेल्को कॉलोनी निवासी रोजलिन राज अपने रिश्तेदार के घर कागलनगर आई थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनका बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में मोबाइल फोन और नकदी रखी हुई थी। यह भी पढ़ें- सोनारी में महिला से बैग छीनने के मामले में दो गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई। पूछताछ में दोनों ने घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.