सोनारी में बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, मौत, आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, जून 4 -- सोनारी थाना क्षेत्र की झबरी बस्ती में आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई की पिटाई से बड़े भाई की मौत हो गई। घटना 31 मई की देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सनातन हेमब्रम (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सनातन हेमब्रम और उसके छोटे भाई दुखु हेमब्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की होने लगी। शारीरिक रूप से कमजोर सनातन को उसके हट्टे-कट्टे छोटे भाई ने मुक्कों से पीटा और उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान उसके जबड़े और सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद दोनों भाई अपने-अपने घरों में सो गए। सोमवार सुबह सनातन दर्द से कराह रहा था, लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया और न ही किसी को इसकी सूचना दी गई। सनातन अविवाहित था और अकेले रहता था। उधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.