जमशेदपुर, जनवरी 3 -- सोनारी के पंचवटी नगर रोड नंबर 2 में शुक्रवार को एक महिला का शव फंदे से लटका पाया गया। महिला की पहचान सलोनी मुखी (28) के रूप में की गई है। सलोनी की बड़ी बहन सारथी मुखी ने बताया कि सलोनी की शादी 2022 में उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी गुमसुम रहती थी और दो साल से अपनी बहन के घर रह रही थी। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने गई थी। शुक्रवार सुबह उसके पति उमंग ने बताया कि सलोनी को कुछ हो गया है। वह सलोनी के कमरे में गई तो देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है। सारथी ने उमंग से सलोनी को फंदे से उतारने के लिए मदद मांगी, तबतक वह फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से सलोनी को फंदे से उतारकर टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शुक्रवार को सोनारी पुलिस टीएमएच पहुंची और शव को कब्जे में ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.