जमशेदपुर, मार्च 6 -- सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर असामाजिक तत्वों ने जमकर बवाल मचाया। तलवार और लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने बस्ती में तोड़फोड़ की और कई दुकानों को निशाना बनाकर पथराव किया। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग अपनी जान बचाकर भागते दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को होली के दौरान बस्ती में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में सोनारी थाना में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात से आक्रोशित गुड्डू गोस्वामी अपने साथियों के साथ गुरुवार रात तलवार और लाठी-डंडा लेकर पहुंचा। वह किसी युवक को ढूंढ रहा था। न मिलने पर उसने आसपास की दुकानों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने एक महिला की सब्जी दुकान को तहस-नहस कर दिया। महिला को भागकर अपनी जान बचानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.