जमशेदपुर, फरवरी 26 -- शहर में अवैध निर्माण और नक्शा विचलन के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बुधवार को सोनारी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। सोनारी पोस्ट ऑफिस के पास होल्डिंग नंबर 152 पर बिना स्वीकृत नक्शे के बन रहे भवन को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर की गई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर बिना किसी आधिकारिक अनुमति के निर्माण कार्य जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया और निर्माण कार्य को रुकवाते हुए अवैध ढांचे को बुलडोजर से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान जेएनएसी की टीम दलबल के साथ मौके पर मौजूद रही। अभियान में टाउन प्लानर अपूर्वा तोमर, सिटी मैनेजर जॉय गुड़िया तथा विशेष पदाधिकारी तनीश हंस सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.