सोनारी मारपीट मामले में दोनों पक्षों को नोटिस, पुलिस ने की पूछताछ
जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में पारिवारिक विवाद को लेकर दर्ज मारपीट और धमकी मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। मामले में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर थाना बुलाया गया, जहां उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई और बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने घटना की पृष्ठभूमि तथा विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई है। साथ ही घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि संतोष सिंह ने अपने भाई अशोक सिंह और उनके किरायेदारों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि जांच के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.