जमशेदपुर, जून 26 -- सोनारी थाना क्षेत्र में महिला से बैग छिनतई मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कदमा थाना पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि सोनारी में वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कदमा पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक अन्य महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। इस खुलासे के बाद कदमा पुलिस दोनों आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ की तैयारी में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...