सोनारी दोमुहानी में ढाई दिन का अखंड धूनी तपस्या शुरू
जमशेदपुर, जून 11 -- जमशेदपुर। श्री पंच दशनाम जूना किन्नर अखाड़ा (झारखंड) से जुड़े महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरी, महंत आनंदी नंद गिरी और महंत सूरज घोष एवं उनके शिष्यों की अखंड धूनी तपस्या शुरू हो गई है। यह तपस्या सोनारी दोमुहानी संगम तट पर शुरू की गई है। ज्येष्ठ मास के इस पावन अवसर पर अखंड धूनी तपस्या ढाई दिन चलेगी और इसकी पूर्णाहुति 13 जून को होगी। उक्त जगह को महामाई बगलामुखी धाम नाम दिया गया है। यह जानकारी महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.