जमशेदपुर, जनवरी 25 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ की ओर से 19वीं झारखंड राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को सोनारी स्थित गुरजात संघ में शुरू हुई। ये मैच पांचवें बलवंत सिंह मेमोरियल कप 2026 अंतर्गत 19वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के तहत खेले जा रहे हैं। इसके लिए 14 सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम चुनी गई है, जिसमें राधिका बानरा कप्तान, आकांक्षा जायसवाल, मेघली पातर, ग्लोरी हांसदा, श्वेता कुमारी, विनती मुर्मू, मालो टुडू, निशा कुमारी, दीया सिंह, अंकिता कुमारी, अर्पिता हांसदा, टीना हांसदा और स्नेता सिंह शामिल हैं। टीम के कोच रोशन कुमार और मैनेजर राजा रणवीर हैं। संघ के सचिव जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.