सोनारी के दुकानदारों में किराया वृद्धि को लेकर नाराज़गी, लिखित आदेश की मांग
जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- सोनारी स्थित कागलनगर एवं गुदरी बाजार के दुकानदारों में सैरात दुकानों का किराया बढ़ाए जाने को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से टाटा स्टील द्वारा लीज पर दी गई दुकानों का संचालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं और नियमित रूप से निर्धारित किराया भी जमा करते रहे हैं।दुकानदारों के अनुसार, मार्च 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना के जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों द्वारा किराया बढ़ाकर मांगा जा रहा है। जब दुकानदारों ने इस बढ़ोतरी का कारण जानने की कोशिश की और यह पूछा कि किस नियम या आदेश के तहत किराया बढ़ाया गया है, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।इसी को लेकर दुकानदारों ने फिलहाल बढ़े हुए किराये का भुगतान रोक दिया है और स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें लिखित आदेश (ऑर्डर कॉप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.