जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- सोनारी और बिष्टूपुर में सोमवार सुबह 5.30 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान दो महिलाओं से बदमाशों ने चेन छीन ली। पहली घटना सोनारी के शिवगंगा अपार्टमेंट निवासी परमजीत कौर (58) के साथ घटी। वह मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थीं। इस दौरान कुंजनगर, सोनारी के समीप लाल रंग की बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने युवकों ने गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाते हुए उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन अपराधी आसानी से भाग निकले। दूसरी घटना बिष्टूपुर के नार्दर्न टाउन की है, जहां एक बुजुर्ग महिला के गले से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। वह टहल रही थीं। घटना सुबह 7 बजे की है। इस घटना को उन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया, जिन्होंने सोनारी में छिनतई की थी। घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का ...