सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया
जमशेदपुर, जून 9 -- सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को फुल-स्केल इमरजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विमान दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय क्षमता का आकलन करना था।
ड्रिल की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित योजना के तहत विमान दुर्घटना की सूचना प्रसारित की गई, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवा तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें सक्रिय हो गईं। मौके पर पहुंची टीमों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और उन्हें अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।
अग्निशामक कार्रवाई मॉक ड्रिल के दौरान विमान में आग लगने की स्थिति भी दर्शाई गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.