जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ ने भव्य धार्मिक अनुष्ठान के दौरान माता रानी की आराधना में 75 ज्योति कलश प्रज्वलित किए। जिसकी दिव्य आभा से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उपकार संघ के पुरोहित सुरेश शर्मा ने पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया और पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कलश स्थापना के उपरांत जैसे ही ज्योति प्रज्वलित की गई, पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। दीपों की कतारबद्ध रोशनी और श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा ने वहां मौजूद हर भक्त को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर अध्यक्ष सतपाल साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, महासचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.