लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- पलियाकलां, संवाददाता। दुधवा नेशनल पार्क के सोनारीपुर जंगल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे शिकारी खुद शिकार हो गया। जी हाँ हम बात कर रहे है एक ऐसे सांप की जो अक्सर पछियों का शिकार करता था। मगर शनिवार को एक शिकारी पक्षी ने उसका शिकार कर लिया। दुधवा के सोनारीपुर रेंज में जंगल सफारी को गए पर्यटकों ने एक ऐसा नजारा देखा जो शायद ही कभी देखने को मिलता हो। पर्यटकों ने देखा कि जंगल में रेंग रहे एक अजगर पर शिकारी पक्षी ने हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच लड़ाई होती रही। आखिर में पक्षी ने अपनी नुकीली चोंच मार-मार कर अजगर को मार डाला और नोंचकर खा गया। जंगल सफारी पर गये पर्यटकों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। दुधवा नेशनल पार्क में शाम की पाली में जिप्सी वाहनों पर सवार पर्यटकों ने दक्षिण सोनारीपुर रेंज के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.