देवघर, मार्च 24 -- सोनारायठाढ़ी। थाना क्षेत्र अंतर्गत हेठ गड़गड़िया गांव निवासी 32 वर्षीय राजेंद्र यादव उर्फ़ दारो यादव ने रविवार शाम पेड़ से फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जाता है कि रविवार को राजेंद्र खाटीसारे हाट से नशे की हालत में घर आया। घर आने के बाद किसी बात को लेकर परिवार से उलझ गया। उस घटना के कुछ देर के बाद ही परिवार के सदस्यों ने उसे घर के सामने एक पेड़ से गमछा के सहारे फांसी के फंदे से झूलता देखा। हो-हल्ला करने के बाद उसे ज़ब तक नीचे उतारा गया, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलते ही थानेदार रोहित कुमार दांगी सदलबल घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.