देवघर, मार्च 27 -- सोनारायठाड़ी। प्रखंड में रामनवमी धूमधाम व हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। चंदना में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जरका वन मुखिया सुमित कुमार मंडल व अन्य युवकों की देखरेख में करीब 5 किलोमीटर चंदना से पावे व वहां से वापस भिखोडीह गांव तक जुलूस पहुंचा। जुलुस में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण राय, जोगेंद्र मंडल, दामोदर मंडल, मुरली ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण युवक व अन्य लोग साथ थे। इस क्रम में युवकों द्वारा कई करतब दिखाया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगी चौक, गड़वा, बलीडीह, कोल्हड़िया, तिलकपुर समेत सभी गांवों में भी धूमधाम से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही श्रद्धा व भक्ति के साथ हनुमान जी का ध्वजा फहराया गया। रामनवमी को लेकर थानेदार रोहित कुमार दांगी सदलबल सक्रिय रहे। अखाड़ा जुलूस के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.