देवघर, मार्च 6 -- प्रखंड में रंगों का पर्व होली आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। एक दूसरे को रंग-अबीर लगाकर एवं एक दूसरे से गले मिलकर सबों ने भाईचारे का परिचय दिया। सोमवार को सोनारायठाढ़ी स्थित पूर्व मंत्री हरिनारायण राय का आवास होली के रंग में डूबा रहा। पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ने अपने समर्थकों के साथ पर्व का आनंद लिया। दिनभर उनके आवास पर आकर लोगों ने पूर्व मंत्री को रंग-गुलाल से रंग दिया। वहीं गढ़वा, बलीडीह, जरका, तिलकपुर आदि गांवों में भी होली परवान पर रहा। जगह जगह पर ढोलक, करताल पर लोग झूमते गाते व होली के गीतों पर नाचते हुए देखे गए। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय राय, प्रमुख प्रतिनिधि ललित यादव, मगडीहा मुखिया शंकर कुमार मिस्त्री, कुसुमथर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र राणा, प्रदीप राणा, नंदु राणा, सुबोध यादव, अरुण राणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.