देवघर, मार्च 15 -- सोनारायठाढ़ी,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महापुर गांव निवासी कांग्रेस पार्टी के नेता आलम अंसारी का 21 वर्षीय भतीजा लालू अंसारी का शव रविवार को गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। रमजान के आख़िरी दिनों में घटना होने को लेकर महापुर समेत आसपास के गांवो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया जाता है कि लालू पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा में एक कुशल मजदूर के रूप में कार्यरत था। किसी बात को लेकर शनिवार की शाम उसकी वहां हत्या कर दी गई। दुमका में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा। शव को देखने काफ़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। घटना को लेकर गांव में रमजान पर्व फीकी पड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...