सोनारायठाढ़ी : प्रखंड जल स्वच्छता समिति की बैठक
देवघर, मई 27 -- सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में बुधवार को पेयजल सुविधा बहाल करने को लेकर प्रखंड जल स्वच्छता समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी गांवों में पेयजल सुविधा बहाल करने पर चर्चा की गई। सभी पंचायतों के गांवों में बंद जलमीनार व चापाकल की मरम्मत कराने व पीएचईडी विभाग के जलमीनार को पंचायत को हैंडओवर करने का निर्देश दिए गए। कहा कि किसी भी सूरत में ग्रामीणों को पीने का पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रखंड समन्यवक अभिषेक आनंद, ठाढ़ीलपरा मुखिया त्रिपुरारी यादव, भोंड़ा जमुआ मुखिया खुर्शीद अंसारी, जेई चंद्रशेखर कुमार, मनरेगा जेई इनायत अकरम, पंचायत सचिव ममता कुमारी, संजय वर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.