सोनारायठाढ़ी : पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को मातृ शोक
देवघर, मई 24 -- सोनारायठाढ़ी, प्रतिनिधि। प्रदेश के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय की 101 वर्षीया माता कौशल्या देव्या का शनिवार पूर्वाह्न करीब सवा चार बजे निधन हो गया। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री के आवास में भीड़ लग गई। थानेदार रोहित कुमार दांगी भी ने उनके आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किया। वह अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री व भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। दाह संस्कार रविवार सुबह सारवां थाना के जियाखड़ा घाट में किया जाएगा। घटना को लेकर सोनारायठाढ़ी बाजार समेत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। हजारों की संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर पूर्व मंत्री को सांत्वना दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- पूर्व मुखिया के निधन से पंचायत में शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.