देवघर, फरवरी 11 -- सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि सोनारायठाढ़ी बाजार में मंगलवार को विमला रामकृष्णबजाज आंख अस्पताल देवघर द्वारा संचालित नेत्र जांच जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय कुमार राय व डॉ. श्याम कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व गांवों में प्रचार के लिए हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय कुमार राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गरीब लोगों को काफ़ी लाभ पहुंचेगा। आंख में किसी प्रकार की बीमारी की जांच कराने के लिए गरीब लोग देवघर व अन्य स्थानों तक जाने में असमर्थ रहते हैं। इस कारण उन्हें आंख की बीमारी से परेशान रहना पड़ता है। डॉ. श्याम कुमार मंडल ने कहा कि शरीर में आंख एक ऐसा अंग है जिसमें किसी प्रकार की शिकायत होने पर काफ़ी परेशान रहता है। अस्पताल के सफल संचालन पर जोर दिया। जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.