देवघर, फरवरी 14 -- सोनारायठाढ़ी। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के हरिरायडीह गांव में शुक्रवार को अचानक आग लगने से घर समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना में दो सगे भाईयों मदन यादव व महेंद्र यादव का घर जलकर बर्बाद हो गया। बताया जाता है कि शुक्रवार संध्या घर से अचानक धुआं निकलने से घरवालों ने हल्ला करना शुरू किया। हल्ला सुनते ही काफ़ी संख्या में ग्रामीण जुटे व आग बुझाने में लग गया। मोटर पंप से अत्यधिक पानी का छिड़काव करने लगा कि तब तक पूरा घर आग की लपेटे में आ गई थी। देखते ही देखते खपरैल का मकान व घर में रखा सारा सामान धू-धूकर जल गया। घटना से पीड़ित परिवारों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ खड़ी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.