देवघर, दिसम्बर 19 -- सोनारायठाढ़ी। प्रखंड सभागार में गुरुवार को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला सहायक सांख्यकी पदाधिकारी कमलेश सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी व बीडीओ नीलम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पदाधिकारी ने पंचायत रजिस्टार सह पंचायत सचिव व मुखिया को जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत करने के तौर-तरीके सिखाये गए। कहा कि जन्म से 21 दिनों तक निःशुल्क प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाएगा, जबकि इससे अधिक दिन होने पर उन्हें 5 रुपए विलंब शुल्क लगेगा। कहा कि एक साल तक प्रखंड स्तर से प्रमाण-पत्र निर्गत होगा। वहीं एक साल से अधिक होने पर एसडीओ स्तर से निर्गत होता है। इसके लिए उन्हें फर्स्ट क्लास एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट से एफिडेविट कराना होता है। कहा कि जिस बच्चे का जन्म आ...