सोनारायठाढ़ी : कुएं से निकला विषैला सर्प, देखने जुटी भीड़
देवघर, अप्रैल 7 -- थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरिया पंचायत के ताराजोरा गांव निवासी अरुण राय के सिंचाई कूप में सोमवार को विषैला विशालकाय सांप निकलने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। जानकारी मिलने पर विषैले सर्प को देखने काफ़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। बताया जाता है कि सोमवार को दिन के करीब 3 बजे गांव के अरुण राय के कूप में अचानक विषैला सर्प निकलकर कुएं की सीढ़ी पर बैठा था। कुएं पर जुटे ग्रामीणों की आहट सुन सांप कुएं की दीवार में छिप गया। सांप निकलने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के बीच भय की स्थिति बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.