सोनारायठाढ़ी : एएसआई व जवान से मारपीट, जख्मी
देवघर, अगस्त 8 -- सोनारायठाढ़ी। थाना क्षेत्र अंतर्गत बलीडीह मोड़ में दो पक्षों के बीच हुई घटना की जांच करने गई पुलिस टीम के साथ दोंदिया-नवाडीह के अरविंद चौधरी व उसके बेटा मनीष चौधरी द्वारा एएसआई राजू उरांव व पुलिस जवान के साथ गाली-ग्लौज करते हुए धक्का-मुक्की करने व राइफल छीनने का प्रयास किया गया। घटना को लेकर कांड संख्या- 46/2026 दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर नयायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि बलीडीह व दोंदिया-नवाडीह गांव की दो महिलाओं के बीच हुई घटना की जांच करने पुलिस अधिकारी व बल पहुंचे थे। पुलिस अधिकारी द्वारा दोनों पक्षों की बात सुन रहे थे, उसी बीच दोंदिया-नवाडीह के अरविंद चौधरी वहां पहुंचे व सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिस अधिकारी और बल के साथ गाली-ग्लौज करते हुए एएसआई राजू उरांव का कॉलर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.