सोनारडीह में केबल लुटेरों ने बीसीसीएल के पंप ऑपरेटर को मारी गोली
धनबाद, जून 28 -- सोनारडीह ओपी से महज कुछ ही दूरी पर फोरलेन सड़क के किनारे स्थित जलापूर्ति पंप हाउस में कार्यरत पंप ऑपरेटर उमेश रविदास को शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे केबल लूटने आए अपराधियों ने गोली मार दी। इससे उमेश घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से धनबाद सेंट्रल अस्पताल भेज दिया गया। घटना से अन्य कर्मियों समेत आसपास के लोगों भय है। गोली उमेश के पैर में लगी है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर ओपी प्रभारी दिलीप पाल घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- पंप ऑपरेटर को गोली मारे जाने पर आशनी ने चिंता जताईजानकारी के अनुसार बीसीसीएल कर्मी उमेश रविदास व उनके ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.