धनबाद, अप्रैल 1 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया-3 अंतर्गत सोनारडीह थाना क्षेत्र के टांडाबाड़ी में अवैध खनन के कारण मंगलवार की शाम छह बजे जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान की घटना घटी। हादसे में तीन घर जमींदोज हो गए। तीन मलबे में दब गए हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक घरों में दरारें पड़ गईं। हादसे में सरिता देवी (45), मोनू उरांव (50) तथा उनकी 16 वर्षीया पुत्री गीता कुमारी मलबे में दब गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर घरों से बाहर भागने लगे। अबतक दबे लोगों को निकालने में सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों के अनुसार मोनू उरांव, गणेश रजवार और बैसाखी देवी (पति सुफल उरांव) का घर सामान समेत अवैध खनन से हुए धंसान में जमींदोज हो गया। सरिता देवी बगल के मोनू उरांव के घर मिलने गई थीं, तभी अचानक जमीन धंसने से वह भी मलबे ...