धनबाद, जुलाई 10 -- धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा ने मंगलवार को सोनारडीह रेलवे फाटक तथा सोनारडीह से महेशपुर साइलो तक बिछाई गई नई रेलवे लाइन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डीआरएम ने रेलवे और बीसीसीएल के अधिकारियों से परियोजना की तकनीकी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था तथा कोयला लोडिंग शुरू करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और जल्द ही साइलो से रेलवे रैक के माध्यम से कोयले की ढुलाई शुरू कर दी जाएगी। डीआरएम के आगमन पर बीसीसीएल अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- सीआईएल एडवाइजर के साथ डीआरएम ने किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान आरईटीईएस के प्रशांत कुमार, बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक केके सिंह, ...