धनबाद, अप्रैल 2 -- कतरास प्रतिनिधि। सोनारडीह टडाबाड़ी में भू-धंसान की घटना में तीन लोगों की हुई मौत के तीसरे दिन गुरुवार को पुनर्वास को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा तीन सदस्यीय टीम ने सर्वे शुरू किया। फिलहाल 100 मीटर के दायरे में रह रहे लोगों को तत्काल घर खाली कर दूसरे जगह शिफ्ट करने का काम किया जाएगा। सर्वे करने आई टीम को कुछ लोग विरोध भी जताने लगे। जिसे समझाकर शांत कराया गया है। इधर, अग्नि प्रभावित टांडाबाड़ी बस्ती में गैस रिसाव बढ़ गया है। दरार भी बढ़ रही है। जिससे लोग भयभीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.