सोनारडीह गांव में पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
सराईकेला, जून 12 -- राजनगर। राजनगर थाना अंतर्गत एदल पंचायत के सोनारडीह गांव में पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सीओ श्रवण कुमार झा और थाना प्रभारी विपुल ओझा ने पुलिस बल के साथ सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर किए गए निर्माण को बुलडोजर से तोड़ कर अतिक्रमण हटाया। जानकारी के अनुसार, सोनारडीह गांव में तालाब जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति ने चारदीवारी का निर्माण कर दिया था। वहीं दूसरी ओर उसके भाई ने घर का छज्जा सड़क की ओर निकाला था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने 2023 में अंचल कार्यालय में आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। मामला अनुमंडल पदाधिकारी तक पहुंचने के बाद उन्होंने स्थल निरीक्षण किया और जांच के उपरांत चारदीवारी एवं छज्जा हटाने का आदेश जारी किया। इसी आदेश के तहत प्रशासन ने कार्रवाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.