गोड्डा, अप्रैल 23 -- पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सोनारचक गांव में बिजली आपूर्ति की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बिजली के तारों में बार-बार फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मेन लाइन में भी अक्सर खराबी आ जाती है, जिससे पूरे इलाके की बिजली प्रभावित होती है। वार्ड सदस्य सोनू कुमार भगत ने बताया कि कई बार तारों में आग लग चुकी है तथा ट्रांसफार्मर में भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार बिजली कटने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।वहीं यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से आम जनजीवन त्रस्त ग्रामीण विवेक कुमार ने कहा कि अत्यधिक लोड के कारण यह समस्या लगातार बनी रहती है। तारों में कई जगह जोड़ होने से स्थिति और भी खतरनाक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.