अररिया, मार्च 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सोनामणि गोदाम पुलिस ने होली के अवसर पर डुमरिया ग्राम देवता देवता स्थान के निकट 20 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त किया है। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के डुमरिया ग्राम देवता स्थान के निकट पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति झोला लेकर नेपाल की ओर से आ रहा है। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति झोला फेंककर नेपाल की ओर भाग गया। जब्त झोला से तीन गेलन में व दो बोतल से 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.