बेगुसराय, फरवरी 6 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। अखिल भारतीय किसान सभा बिहार के महासचिव अशोक सिंह की ओर से सोनापुर पैक्स अध्यक्ष पर धान अधिप्राप्ति में अनियमितता के लगाए गए आरोपों की जांच शुक्रवार को जनरल रजिस्ट्रार (भागलपुर प्रमंडल) प्रभाकर कुमार ने की। जांच के बाद प्रभाकर कुमार ने बताया कि अशोक सिंह द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि मटिहानी प्रखंड की सोनापुर पंचायत में धान की खेती नहीं होती है। इसके बावजूद पैक्स द्वारा धान की खरीद की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया था कि पैक्स अध्यक्ष विजय प्रकाश ऊर्फ पप्पू ने अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित करवाया है। जांच में इन सभी आरोपों का कोई आधार नहीं पाया गया। जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सोनापुर पंचायत के किसान धान की खेती करते हैं और पैक्स द्वारा नियमानुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.