बलिया, अप्रैल 2 -- बलिया, संवाददाता। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध सोनाडीह मंदिर परिसर में चल रहे मेला में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट हो गयी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वायरल की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में सूचना न देने और लापरवाही में पुलिस अधिकारियों ने सोनाडीह चौकी इंचार्ज को हटा दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कुछ दिनों पहले उभांव थाने पर तैनात इंस्पेक्टर क्राइम को भी हटाकर साइबर सेल में तैनात किया है।बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के सोनाडीह में स्थित मां भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर परिसर में रामनवमी के दिन से मेला लगा हुआ है। इसमें खाने-पीने के अलावे झूला-चर्खी भी लगी है। बताया जाता है कि मेला परिसर में झूले पर बैठने को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। वीडियो पर दो युवको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.