बलिया, मार्च 24 -- बेल्थरारोड। रामनवमी से लगने वाले ऐतिहासिक सोनाडीह मेला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। मेला परिसर में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी है। मेले में इस बार भी विविधता और आस्था का संगम देखने को मिलेगा। इसको लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मेले में खाने-पीने की लजीज व्यंजनों के साथ मनिहारी, मसाले, लकड़ी, लोहे और पत्थर के बने घरेलू उपयोग के सामानों की भरमार रहेगी। खास तौर पर सील लोढ़ा, जाता, चौका बर्तन जैसे पारंपरिक किचन उपकरणों की दुकानें आकर्षण का केंद्र होगी। धार्मिक दृष्टि से भी सोनाडीह का विशेष महत्व है। यहां मां भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। करीब एक माह तक चलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.