पाकुड़, अप्रैल 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो ने सोनाजोड़ी स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। ओल्ड एज होम में स्थित जैसे पानी की सुविधा साफ सफाई, मेडिकल जांच समेत खान पान की बारीकी से जांच की। सभी वृद्ध महिला पुरुष से बात कर उनकी समस्या एवं सुविधा के बारे में जानकारी ली । सभी वृद्ध के रहने का वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान वृद्ध आश्रम से संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.