सोनागाड़ा में पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत
घाटशिला, जून 24 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड की तेंतला पोड़ा पंचायत अंतर्गत सोनागाड़ा में एक परिवार की पैतृक खेती और घर की जमीन अवैध रूप से कब्जा करने एवं हथियार दिखाकर भयभीत करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोनागाड़ा गांव निवासी जोलेश सरदार व रमेश सरदार मंगलवार को ग्राम प्रधान व ग्रामीणों संग कोवाली थाना पहुंचे और थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। पीड़ित जोलेश व रमेश ने थाना प्रभारी से न्याय दिलाने व सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंचलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आजीन सोमाई सरदार, लखींद्र सरदार, सुखलाल सरदार, बिस्कुट सरदार,ओलो सरदार,सिवाय सरदार सहित अन्य उपस्थित थे। इस मामले में थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि जमीन विवाद में अंचल का निर्णय सर्वमान्य ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.