नई दिल्ली, जुलाई 13 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पपराजी पर भड़क गईं। दरअसल, सोनाक्षी हमेशा पपराजी के साथ मस्ती मजाक करती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पपराजी को सबक सिखाया। उन्होंने अपनी कार में बैठने से मना कर दिया और कहा कि जब तक पपराजी तस्वीरें लेना बंद नहीं करेंगे और पीछे नहीं हटेंगे तब तक वो अपनी कार में नहीं बैठेंगी।आखिर हुआ क्या? रविवार को सोनाक्षी सिन्हा, अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और निर्देशक शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने पहुंची थीं। जब वे फंक्शन खत्म होने के बाद बाहर निकलने लगीं, तो पपराजी ने उन्हें घेर लिया और लगातार तस्वीरें क्लिक करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सोनाक्षी पपराजी को टोकते हुए कहती हैं, 'बस, अभी गाड़ी के अंदर नहीं... हो गया। थैंक यू, बाय, गुड नाइट।' जब पपराजी इसके बावजूद पीछे नहीं ह...