सोनाक्षी का फुटबॉल में स्टेट लेवल के लिए चयन
अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। इसे कटेहरी ब्लाक के खरगपुर के मजदूर की बेटी सोनाक्षी ने सच किया है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कटेहरी की कक्षा आठ की छात्रा सोनाक्षी का फुटबॉल के स्टेट लेवल के लिए चयन हुआ है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोनाक्षी ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। मजदूर परिवार से आने वाली सोनाक्षी के लिए राज्य स्तर तक पहुंचना न सिर्फ उसके परिवार बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। सोनाक्षी के चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय की वार्डन रितु सिंह और खेल शिक्षिका रीता वर्मा ने छात्रा को बधाई दी है। वहीं खंड शिक्षा अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.