सोनांचल में निकली चिलचिलाती धूप, बढ़ी उमस
सोनभद्र, जून 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में आंधी-बारिश के बाद सोमवार को निकली चिलचिलाती धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को रात में भी राहत मिलती नजर नहीं आई। सोनांचल में पिछले दिनों आई आंधी और बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई थी। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को तपिश और गर्मी से काफी राहत मिली थी। जबकि पिछले दो दिनों से दिन में हो रही चिलचिलाती धूप ने एक बार फिर तापमान बढ़ा दिया है। वहीं बारिश के बाद निकली धूप से उमस तेज हो गई। इससे उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को बेहाल देखा गया। पूरे दिन लोग तेज धूप और उमस के कारण पसीने से तर बतर नजर आए। हालांकि बीच-बीच में बादल छा जा रहे थे, लेकिन फिर तेज धूप निकल जा रही थी। यह भी पढ़ें- तापमान कम, फिर भी उमस ने छुड़ाए पसीनेतापमान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.