सोनभद्र, जून 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शनिवार की दोपहर तेज हवा के साथ बूंदाबादी हुई। बूंदाबादी के बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। देर शाम तक लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी थी। सोनांचल में कई दिनों से निकली रही तेज धूप के कारण दिन में तपिश और शाम को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोगों को गर्मी से न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में। शनिवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे गर्मी के कारण लोग पसीने से तर बतर नजर आए। वहीं दोपहर में अचानक मौसम ने करवट लिया और तेज हवा के साथ बूंदाबादी हुई। तेज हवा के साथ बूंदाबादी होने पर कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन फिर तेज धूप निकलने जाने से उमस बढ़ गई। इससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। तेज हवा और बूंदबादी...