सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में बुधवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। लगातार कई दिन से प्रतिदिन तेज हवा और बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसान अपनी पक कर तैयार फसलों की कटाई और मड़ाई में तेजी से जुटे हुए हैं। वहीं बारिश से फसलों को नुकसान भी पहुंच रहा है। सोनांचल में बुधवार की रात तेज हवा के साथ अचानक बारिश शुरु हो गई। लगभग 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे खेतों में पक कर तैयार गेहूं, सरसों, चना, मटर, अरहर आदि फसलों को नुकसान पहुंचा हे। बारिश के कारण खेतों में खड़ी और काट कर रखी गई गेहूं और सरसों की फसल भींग गई। वहीं राबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी, केकराही और करमा इलाके में बारिश के कारण कई जगहों पर गेहूं की फसल भींगकर जमीन पर गिर गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। क्षेत्रीय किसान रामजी, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.