सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शनिवार को भी दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट लिया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा के साथ बूंदाबादी हुई। इससे तपिश और गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं तेज हवा के साथ हुई बूंदाबादी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसान अपनी फसलों को लेकर काफी चिंतित नजर आए।सोनांचल में शनिवार की सुबह से ही तेज धूप निकली थी। दोपहर दो बजे तक चिलचिलाती धूप से लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत महसूस हुई। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद मौसम ने करवट लिया। देखते ही देखते आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर बाद तेज हवा भी चलना शुरु हो गई। तेज हवा और चमक गरज के साथ बूंदाबादी भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण लोगों ने तपिश और गर्मी से राहत महसूस की। दोपहर दो बजे के बाद से शाम तक रुक-रुक कर हवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.