सोनभद्र, अप्रैल 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट लिया। तेज हवा के साथ बूंदाबादी भी हुई। इससे लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। वहीं बारिश के आसार को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई। किसान अपनी फसलों को बचाने में जुटे रहे। सोनांचल में शुक्रवार की सुबह बादल छाए रहे, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकल गई। तेज धूप के कारण लोगों ने गर्मी का एहसास किया। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ले लिया। तेज हवा के बूंदाबादी शुरु हो गई। हालांकि कुछ ही देर बाद बूंदाबादी बंद हो गई, लेकिन कुछ दूर तक हवा चलती रही। तेज हवा चलने के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शुक्रवार की दोपहर बाद मौसम में आए परिवर्तन के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही थी। किसान अपनी फसलों को बचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.