सोनभद्र, जुलाई 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। लगातार हो रही बरसात के बाद रविवार को हुई तीखी धूप ने मौसम में उमस को बढ़ा दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग दिन भर कूलर, पंखा, एसी के आगे चिपके रहे। वहीं बाजार में खरीददारी करने आये लोगों की हालत तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से काफी खराब देखने को मिली। ऐसे में लोग तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से बाजार में आने-जाने वाले लोग भी बचते दिखे। सोनांचल में लगातार हो रही बरसात के बाद रविवार को हुई तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से लोग काफी बेचैन दिखे। अगर आगे भी इसी तरह से मौसम बना रहा तो आने वाले दिनों में खेती का कार्य तो प्रभावित होगा ही लोगों में बीमारियां भी काफी तेजी से बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सोनांचल में चिलचिलाती धूप ने लोगों की बढ़ाई बेचैनी ऐसी स्थिति को देखते हुए लोग उमस भरी गर्मी से बचने के लिए एस...