सोनांचल में आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और बिजली के खंभे
सोनभद्र, मई 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शुक्रवार की भोर आई आंधी और बारिश से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं आंधी के कारण कई घरों के टीन शेड उड़ गए, जबकि 33 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। आंधी बारिश से जिले में लगभग पांच लाख तक की क्षति का अनुमान लगाया गया है। बिजली विभाग के कर्मी सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुटे रहे। दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे लोगों को पेयजल को लेकर भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोनांचल में शुक्रवार की भोर लगभग चार बजे आंधी के साथ बारिश शुरु हो गई। जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। वहीं आंधी और बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। मौसम विभाग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.