चेन्नई, मई 4 -- तमिलनाडु में चुनाव आयोग के रुझानों ने राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है। जाने-माने अभिनेता थलपति विजय की नई पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने राज्य की 234 में से 105 सीटों पर बढ़त बनाकर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के दशकों पुराने वर्चस्व को तोड़ दिया है। माना जा रहा है कि विजय की इस कामयाबी के पीछे उनकी पार्टी का 95 पन्नों का वह घोषणापत्र है, जिसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए गए थे। आइए जानते हैं TVK के इस 'गेम चेंजर' घोषणापत्र की प्रमुख बातें।ईमानदार प्रशासन का वादा विजय ने 16 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए कहा था कि उनकी राजनीति तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' के तीन सिद्धांतों- अरम (सद्गुण), पोरुल (धन), और इनबम (आनंद) पर आधारित है। उन्होंने मौ...