देवरिया, नवम्बर 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोना, चांदी की महंगाई ने शादी का बजट बिगाड़ दिया है। इससे लोग रस्म पूरी करने भर का आभूषण खरीद रहे हैं। लड़की को देने, चढ़ाने को लोग पुराने गहनों को बदल कर नये गहने खरीदने लगे हैं। सोना 10 ग्राम सवा लाख रुपए तक और डेढ़ लाख रुपया किलों तक पहुंच गया है। शादी करने वाले परिवार गहनों की महंगाई से परेशान हैं। शादी-ब्याह के सीजन में सोना,चांदी की बढ़ती कीमतों ने शादी वाले परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते दामों ने बाजार की रौनक फीकी करने के साथ ही लोगों का बजट भी बिगाड़ दिया है। मजबूरी में परिवार वाले रस्म पूरी करने भर का आभूषण खरीद रहे हैं। 24 कैरेट सोना 1 लाख 25 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1 लाख 15 हजार,19 कैरेट सोना एक लाख रुपया तक पहुंच गया है। चांदी की कीमतें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.