सोनवा सीएचसी में स्टाफ नर्स ने फार्मासिस्ट पर लगाए गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
श्रावस्ती, सितम्बर 2 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवा में तैनात एक स्टाफ नर्स ने फार्मासिस्ट पर मानसिक प्रताड़ना, बाहरी लोगों को बुलाकर उनके खिलाफ शिकायत कराने व चरित्र के संबंध में आपत्तिजनक बातें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स ने मंगलवार को सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फार्मासिस्ट कथित रूप से चाय पीने के बहाने उन्हें औषधि कक्ष में बुलाकर बैड टच करने, अस्पताल में बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर उनके खिलाफ भड़काने व पीड़िता के विरुद्ध अपनी हस्तलिखित शिकायत अन्य लोगों से कराने का भी आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इसमें एसीएमओ डॉ कृष्ण कान्त को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वही समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.